1. मूलांक (Psychic Number) – आपका स्वभाव
आपकी जन्मतिथि की तारीख का जोड़ (कुल) ही आपका मूलांक है। यह बताता है कि आप अंदर से कैसे हैं और आपकी खूबियाँ क्या हैं।
उदाहरण: अगर किसी का जन्म 15 तारीख को हुआ है, तो 1+5 = 6 (शुक्र/वीनस) उनका मूलांक है।
2. भाग्यांक (Destiny Number) – आपका रास्ता
पूरी जन्मतिथि (तारीख + महीना + वर्ष) का कुल आपका भाग्यांक होता है। यह बताता है कि आपकी किस्मत आपको किस दिशा में ले जाएगी और आपका करियर कैसा रहेगा।
3. नाम का प्रभाव (Name Numerology)
क्या आपका नाम आपके अंकों के साथ ताल-मेल खा रहा है? कभी-कभी नाम की स्पेलिंग में एक छोटा सा बदलाव आपकी जिंदगी बदल सकता है।
4.फोन नंबर का प्रभाव (Phone No. Numerology) आपका फोन नंबर सिर्फ 10 अंकों का मेल नहीं, बल्कि एक ऐसी ‘डिजिटल ध्वनि’ (फ्रीक्वेंसी) है जो 24 घंटे आपके ऑरा के साथ जुड़ी रहती है। सही नंबर आपके लिए उन्नति और सौभाग्य के द्वार खोलता है, वहीं गलत संख्याओं का चयन कार्यों में देरी और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।
* कंपन ऊर्जा: हर बार जब आपका फोन बजता है, वही ऊर्जा आपके दिमाग और व्यापार पर असर डालती है।
* कुल योग (भाग्यांक): आपके मोबाइल नंबर का कुल योग (Total) आपके मूलांक के मित्र (friendly) होना चाहिए।